आज की सेवा
हमारी सेवाएँ



|| राधावल्लभ श्री हरिवंश || || हमारी माई श्यामा जू को राज ||
श्रीजी निकुंज सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, परिक्रमा मार्ग, श्रीधाम वृंदावन
श्रीजी निकुंज सेवा, श्रीधाम वृन्दावन की निस्वार्थ सेवा में समर्पित एक विनम्र प्रयास है।
श्रीधाम वृन्दावन, श्रीजी एवं लालजू को अत्यंत प्रिय है। इसी भाव के साथ गुरुदेव एवं श्रीजी की कृपा से प्रतिदिन वानरों, गौमाताओं और संतों की सेवा की जाती है।
सेवा को केवल सहायता नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और समर्पण का माध्यम माना जाता है। इसी भावना से सेवा कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं तथा अधिकांश सेवाएँ लाइव प्रसारित की जाती हैं, जिससे श्रद्धालुजन भी इस सेवा से जुड़ सकें।
प्रत्येक एकादशी को विशेष गौसेवा का आयोजन किया जाता है, जिसमें भक्तजन श्रद्धा और सेवा-भाव के साथ सहभागी बनते हैं।
हमारी माई श्यामा जू को राज — इसी विश्वास का प्रतीक है कि सेवा की प्रेरणा, सेवा का अवसर और सेवा करने की शक्ति — सब कुछ गुरुदेव एवं श्रीजी की कृपा से ही प्राप्त होता है।
मेरो राधावल्लभ मेरो श्रीहरिवंश |
मेरो श्रीवृन्दावन मेरो श्रीवनचंद ||

सेवा में सहयोग करें
UPI के माध्यम से

nikunj26qr@fbl
बैंक ट्रांसफर
सेवा सहयोग के बाद रसीद हेतुफॉर्म भरें →

